Ingredients for Matar Pulao Recipe in Hindi
बासमती चावल – 1 कप (Basmati rice – 1 cup )
मटर – 1/2 कप (Green peas – 1/2 cup )
पुदीने के पत्ते – 1/4 कप (Mint leaves – 1/4 cup )
धनिया पत्ता – 1/4 कप (Coriander leaves – 1/4 cup )
हरी मिर्च – 3 – 4 (Green chilli)
अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 1/2 T spoon (Ginger garlic paste)
प्याज़ – 1 (Onion)
दालचीनी – 1/2 इंच टुकड़ा (Cinnamon – 1/2 inch piece )
इलायची – 2 (Cardamom)
लौंग – 2 (Clove)
जीरा – 1/2 T spoon (Cumin seeds)
तेज पत्ता – 1 (Bay leaf)
नमक – स्वादानुसार (Salt – to taste )
तेल – अवयस्कता अनुसार (Oil – as required )
How to Make Matar Pulao Recipe – विधि
★ प्याज़ को पतला लम्बा काट लीजिये. चावल को धो कर 30 मिनट तक भिगो कर रखे.
★ अब धनिया पत्ता, पुदीने के पत्ते, हरी मिर्च को मिलाकर मिक्सी से बारीक़ पीस लीजिये.
★ अब कड़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. अब उसमे जीरा, दालचीनी, लौंग, इलायची, तेज पत्ता डाल कर भुने. उसके बाद कटा हुआ प्याज़ डाल कर पकाये. प्याज़ हल्का ब्राउन होने के बाद अदरक लहुसन का पेस्ट और पिसा हुआ पेस्ट डाल कर 1 मिनट तक पकाये. अब मटर डाल कर 2 – 3 मिनट तक पकाये. अब चावल डाल कर 1 मिनट तक पकाये. अब 2 कप पानी और नमक डाल कर अछि तरह मिलाये. अब पानी में उबाल आने के बाद आंच को धीमी करके ढककर 10 मिनट या चावल पकने तक पका लीजिये. गरमा गरम मटर पुलाओ तैयार.