Ingredients for Soya Chunks Pulao Recipe in Hindi
बासमती चावल – 1 1/2 cup (Basmati Rice)
सोया बीन – 1 कप (Soya chunks – 1 cup )
प्याज़ – 2 (Onion)
गाजर – 1 (Carrot)
मटर – 1/4 कप (Green peas – 1/4 cup )
हरी मिर्च – 2 (Green chilli)
अदरक लहसुन पेस्ट – 1 T spoon (Ginger garlic paste)
हल्दी – 1/4 T spoon (Turmeric powder)
लाल मिर्च पाउडर – 1 1/2 T spoon (Red chilli powder)
तेज पत्ता – 1 (Bay leaf)
इलायची – 2 (Cardamom)
लौंग – 2 (Clove)
सौंफ – 1/2 T spoon (Saunf)
दालचीनी – 1 इन्च का टुकड़ा (Cinnamon – 1 inch piece )
पुदीने के पत्ते – 2 T spoon (Mint leaves)
धनिया पत्ता – 1 Table spoon (बारीक़ कटा हुआ) (Coriander leaves – 1 table spoon (finely chopped) )
नमक – स्वादानुसार (Salt – to taste )
तेल – अवयस्कता अनुसार (Oil – as required )
How to Make Soya Chunks Pulao Recipe – विधि
★ बासमती चावल को पानी धो कर 30 मिनट तक भिगो कर रखे.
★ प्याज़ और हरी मिर्च को बारीक़ काट लीजिये. गाजर को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लीजिये.
★ अब हलके गरम पानी में सोयाबीन डाल कर 10 मिनट तक साइड में रख लीजिये.
★ अब एक कड़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. अब उसमे सौंफ, दालचीनी, लौंग, इलायची, तेज पत्ता डाल कर भुने. उसके बाद बारीक़ कटा हुआ प्याज़, हरी मिर्च डाल कर पकाये. अब अदरक लहुसन का पेस्ट डाल कर मिलाये. उसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, सोया बीन्स, गाजर, मटर डाल कर 5 मिनट तक पकाये. अब 3 कप पानी डाल कर मिलाये. अब पुदीने के पत्ते, धनिया पत्ता, चावल डाल कर मिलाये. अब धीमी आंच पर 8 – 10 मिनट तक पकाये. गरमा गरम सोयाबीन पुलाओ तैयार.
click here Soya Chunks Pulao Recipe in english